Jalandhar में बवाल, Girlfriend संग फरार हुआ पति...मामला हैरान कर देगा

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 08:45 AM (IST)

जालंधरः शहर के बस्ती गुंजा में उस समय बवाल मच गया जब पति गर्लफ्रैंड के साथ फरार हो गया। इसके बाद पत्नी ने गर्लफ्रैंड के घर के बाहर हंगामा कर दिया। इस घटना दौरान पत्नी ने मौके पर पुलिस को बुलाया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का कहना है कि वह बस्ती गुंजा बर्फ वाले कारखाने के पास रहती है। 8 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। इसके बाद पति के किसी अन्य लड़की से संबंध बन गए और उसके साथ घूमने लग गया। 

जब इस बात की भनक पत्नी को लगी तो रोजाना घर में लड़ाई शुरू हो गई। गत दिवस पति गर्लफ्रैंड के साथ फरार हो गया। फिलहाल महिला ने पुलिस थाना-5 में शिकायत दे दी, जिस पर जांच शुरू हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News