दरिंदगी: पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुर ने भी की अश्लील हरकतें, इलाज दौरान मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 04:37 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में करीब 28 वर्षीय एक विवाहिता के साथ उसके पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुर द्वारा अश्लील हरकतें करने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने मृतका के पति अमरीक सिंह और ससुर रंजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 354 और 323 के तहत मुक़दमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. विनोद कुमार ने बताया कि मृतका कंचन की दादी रामदेई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसकी पोती कंचन को उसने गोद लिया हुआ था और करीब 5 महीने पहले उसने कंचन की शादी आरोपी अमरीक सिंह के साथ की थी।

ये भी पढ़े: मैट्रीमोनियल साइट पर खुद को इंगलैंड का बता पहले युवती को फंसाया और फिर...
शिकायतकर्ता रामदेई के अनुसार करीब 4 महीने पहले कंचन को टाइफाइड हो गया था और उसके इलाज में उसका पति व ससुराल वाले लापरवाही बरतते थे और कंचन को बच्चा होने वाला था। करीब 15 दिन पहले अमरीक सिंह कंचन को उसके पास छोड़ गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया के कंचन जब उसके पास आई तो बहुत सहमी हुई थी जिसने पूछने पर बताया कि उसका पति अमरीक सिंह उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था जिस कारण उसके पर्सनल पार्ट में दर्द होता था और कथित रूप में उसका ससुर भी मौका पाकर अश्लील हरकतें करता था। 

ये भी पढ़े: विवाहिता ने घर में फंदा लगा किया Suicide, मायके वालों ने किया बड़ा खुलासा
शिकायतकर्ता की तरफ से कंचन को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां कंचन की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामदेई ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि कंचन की मौत तो बीमारी के कारण हुई है मगर कंचन के पति अमरीक सिंह द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और उससे मारपीट भी की थी । ए.एस.आई. विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतका के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News