रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 09:58 AM (IST)

जैतो (पराशर):ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। दरअसल, अम्बाला मंडल के चिंतनवाला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा फिरोजपुर मंडल पर लुधियाना-बद्दोवाल स्टेशनों के बीच गर्डर लांचिंग के कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। 

इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित ट्रेनें निम्नानुसार अस्थाई रूप से रद्द, आंशिक रूप से रद्द व मार्ग में रोककर चलाई जाएंगी। 5 जुलाई को 04548/04547 बठिंडा-अम्बाला-बठिंडा स्पैशल रद्द रहेगी। इसके अलावा 5 और 10 जुलाई को चलने वाली 04997/04998 लुधियाना-फिरोजपुर कैंट-लुधियाना स्पैशल रद्द रहेगी। 

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें : 5 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली 14735 श्रीगंगानगर-अम्बाला पैसेंजर अपनी यात्रा बठिंडा पर समाप्त करेगी। यह ट्रेन बठिंडा-अम्बाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 6 जुलाई को 14736 अम्बाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर अपनी यात्रा बठिंडा से शुरू करेगी। यह ट्रेन बठिंडा-अम्बाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News