Jalandhar में बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौ+त, चालक फरार

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 02:15 PM (IST)

जालंधर(सोनू): शहर के अलास्का चौक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक करतार बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News