Jalandhar: सड़क हादसे में मारे तीनों नौजवानों के शव पहुंचे गांव, एक ही चिता पर 2 का हुआ संस्कार

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 09:33 AM (IST)

गोराया (मुनीश): मंगलवार को गोराया और फगवाड़ा के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मुठड्डा कलां के 3 नौजवानों की मौत हो गई। आज हादसे के तीसरे दिन तीनों के शव गांव लाए गए, जहां एक ही चिता पर 2 का संस्कार किया गया, जबकि तीसरे को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचे, पूरा वातावरण गमगीन हो गया और लोगों की आंखों में आंसू थे।

मंगलवार को जालंधर से गांव लौट रही एक कार सड़क के दूसरी ओर टाटा 407 से टकरा गई, जिससे 18 साल के 12वीं के छात्र अरमान मेहमी, सैलून में काम करने वाले उसके दोस्त दलजीत भट्टी और ए.सी. रिपेयर करने वाले साहिल मोहम्मद की मौत हो गई। हादसे के बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव फिल्लौर में रखे गए थे क्योंकि अरमान की दो बहनें विदेश में पढ़ाई के लिए गई थीं। वे जब वापस आईं, तो गुरुवार को श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

अरमान और दलजीत का संस्कार एक ही चिता पर हुआ, जबकि साहिल मोहम्मद का सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर अरमान के स्कूल के साथी, राजनीतिक नेता, और गांववाले बड़ी संख्या में पहुंचे। अरमान के पिता की दुकान गांव में है, और यह हादसा गांव में शोक का कारण बन गया है। गांव में होने वाली शादियां और गुरुपर्व भी इस दुखद घटना के कारण स्थगित कर दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News