जालंधर में युवक की तेजधार हथियारों से ह/त्या! 26 दिन बाद तोड़ा दम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 11:53 AM (IST)

जालंधर (महेश): 1 जनवरी को कपूरथला रोड पर स्पोर्ट्स कालेज के नजदीक 3 युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किए गए 31 साल के युवक ने कल एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 26 दिन से अस्पताल में उपचाराधीन था और उसकी हालत डाक्टरों द्वारा लगातार नाजुक बताई जा रही थी। मृतक युवक की पहचान जगदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर मॉडल हाऊस जालंधर के रूप में हुई है।

थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जिस दिन जगदीप सिंह पर हमला किया गया था, उसी दिन कृष्णा पुत्र सुदेश कुमार निवासी सरस्वती विहार हाल वासी संगत सिंह नगर जालंधर तथा उसके 2 और अज्ञात साथियों के खिलाफ बी.एन.एस. की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसमें अब जगदीप सिंह की मौत के बाद हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। कल सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी कृष्णा व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। कृष्णा तक पहुंचने के लिए पुलिस ने फिलहाल उसकी मां और बहन को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News