Jalandhar के इस इलाके में फैली सनसनी, दहशत में लोग

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 10:58 AM (IST)

जालंधरः यहां के रामामंडी से होशियार पुर रोड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव नौली पतारा के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सड़क पर बाइक गिरी हुई है, जिसके पास युवक का शव भी पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। 

जांच में पता चला कि मृतक पैलेस में वेटर का काम करता था। गत रात भी काम करने के लिए पैलेस में गया था। घर लौटते समय हादसा हो गया। फिलहाल घटनास्थल के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे खंगाले जा रहे तांकि हादसे के बारे में पता लग सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News