Jalandhar वासी Be Alert! 2 दिन तक इन दुकानों की बिक्री पर लगी रोक
punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 05:03 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सख्त आदेश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में 2 दिन मीट और शराब की दुकानों पर बिक्री बंद रहेगी। गौरतलब है कि, महर्षि भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकटोत्सव 7 अक्टूबर को है और 6 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमांशु अग्रवाल ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि, 6 और 7 अक्टूबर को शोभा यात्रा मार्ग और धार्मिक कार्यक्रम स्थलों के नजदीक मीट और शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल का कहना है कि, प्रकट उत्सव के दौरान माहौल शान्तिपूर्ण बना रहे इसी के चलते उक्त आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर में 6 अक्टूबर को शोभायात्रा मद्देनजर नगर निगम के सीमा के अंदर आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कालेजों और आईटीआई संस्थानोंमें दोपहर बजे के बाद छुट्टी रहेगी। यानी कि 6 अक्टूबर को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here