जालंधर: फरवरी के बाद आज आए सबसे कम पॉजिटिव मामले, एक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 04:26 PM (IST)

जालंधर (रत्ता): जालंधर में कोरोना वायरस के मामले अब कम होने शुरू हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार आज जिले में कुल 8 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसी के साथ आज एक मरीज की कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज उन्हें 13 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें से बाकी के लोग दूसरे राज्यों/जिलों से संबंधी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिले में इतने कम मामले फरवरी में आए थे, जिसके बाद तेजी के साथ इनकी रफ्तार बढ़ी थी। लेकिन आज फिर संक्रमित मामलों का आंकड़ा 10  से कम हो गया है जोकि बेहद राहत भरी खबर है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News