Jalandhar : मेयर हाउस के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन, सफाई कर्मचारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 03:42 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : पंजाब के जालंधर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज मेयर हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य कारण 143 करोड़ रुपये का टेंडर था, जो प्राइवेट कंपनियों के लिए खोला जाना था। कर्मचारियों का कहना है कि यह टेंडर उनके अधिकारों पर हमला है और इससे उनकी आजीविका पर संकट आ सकता है।

Mayor Hose

सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य सन्नी सहोता ने बताया कि सरकार द्वारा आज टेंडर खोलने की प्रक्रिया से कर्मचारी नाराज हैं। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा सफाई कार्य प्राइवेट कंपनियों को सौंपने की योजना कर्मचारी विरोधी है। सहोता ने कहा कि यह टेंडर कर्मचारियों की रोटी पर डाका डालने जैसा है, क्योंकि इसमें सफाई का काम अब प्राइवेट कंपनियों को सौंप दिया जाएगा, और कर्मचारियों को महज 10 हजार रुपये की नौकरियों पर शिफ्ट किया जाएगा।

vaneet dhir

कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है और कहा है कि 28 तारीख को पंजाब भर के सभी यूनियनों को नगर निगम में बुलाकर इस मुद्दे पर मीटिंग की जाएगी। अगर तब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे। यह प्रदर्शन मॉडल टाउन स्थित वेयरहाउस के बाहर किया गया, जिससे इलाके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरे पंजाब में हड़ताल का दायरा बढ़ाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News