श्री महाबीर चैरीटेबल ट्रस्ट ने सीता स्वयंवर, राम वनवास नाइट का किया मंचन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2017 - 09:44 AM (IST)

जालंधर  (पांडे): श्री महाबीर चैरीटेबल ट्रस्ट बस्ती शेख द्वारा रामलीला ग्राऊंड में चल रही श्री रामलीला में सीता स्वयंवर, राम वनवास नाइट का मंचन किया गया। इस अवसर पर श्री रामलीला का शुभारम्भ मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा ने रीबन काट कर किया। इससे पहले हुई रामलीला में विधायक सुशील रिंकू, पार्षद सिमरन जीत सिंह बंटी, कमलेश ग्रोवर शामिल हुए। इस मौके पर श्री विजय चोपड़ा ने रामलीला की प्रबंध व्यवस्था देखकर प्रशंसा की। 

PunjabKesari

अपने संबोधन में श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा ने श्री रामलीला के मंचन के लिए श्री महाबीर चैरीटेबल ट्रस्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम हमारे आदर्श हैं। रामलीला के माध्यम से हम प्रभु राम के आदर्शों को जन-जन को पहुंचाने की कोशिश करते हैं। रामायण के किसी भी पात्र को ले लें, उनका आचरण हमें कोई न कोई शिक्षा देता है, प्रेरणा देता है। आज यहां भाई दूसरे भाई की जायदाद छीनने में लगा हुआ है। 

 

भगवान राम वनवास इसलिए गए कि उनके पिता का वचन झूठा न हो जाए। छोटे भाई भरत ने बड़े भाई की खड़ाऊं सिंहासन पर रखकर राज किया। लक्ष्मण को वनवास नहीं मिला था लेकिन वह वनवास गए। सीता माता ने राजमहल त्याग दिया और पति के साथ वन में गईं। उन्होंने कहा  कि रामायण के किसी भी पात्र की बात करें तो हमें शिक्षा मिलती है कि भाई का क्या कत्र्तव्य है, पुत्र का क्या कत्र्तव्य है, पत्नी का क्या कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज में उक्त शिक्षा की बहुत जरूरत है। 


इस मौके पर कलाकार विकास शर्मा, रोहित कपूर, राम नारंग, शक्ति वर्मा, दविन्द्र, मुनीश, शम्मी वर्मा, लक्की, सन्नी लखनपाल, कुलदीप मेहरा, यशपाल भाटिया, पंकज भाटिया आदि ने विभिन्न स्वरूपों में रामलीला का मंचन किया। रामलीला में मुख्य रूप से चेयरमैन महिन्द्रपाल जुल्का, उद्योगपति राज कुमार जुल्का, प्रधान पिंकी जुल्का, अमरजीत खन्ना, केवल जुल्का, एक्स.ई.एन. इन्द्रपाल सिंह, एस.डी.ओ. जोगिन्द्र पाल, चिराग जुल्का, पियूष खन्ना, कमलजीत तनेजा, राजेश बब्बर, पारूल जुल्का, डायरैक्टर कर्ण पुरी, सोनू रैम्बो, अमनदीप भोला, अरुण जुल्का, हरजिन्द्र सिंह, कवीश बब्बर, सुभाष शर्मा, उमेश शास्त्री सहित भारी संख्या में दर्शक शामिल हुए।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News