Jalandhar: नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, बहादुरी से मुकाबला कर आरोपी को दांतों से काटा, मचाया शोर

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 09:15 AM (IST)

भोगपुर: थाना भोगपुर के एक गांव में एक प्रवासी मजदूर द्वारा साथी प्रवासी मजदूर की नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का प्रयास किए जाने और नाबालिग लड़की द्वारा आरोपी का साहसपूर्वक मुकाबला करने के बाद लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार थाना भोगपुर के एक गांव में एक प्रवासी मजदूर रहता है, जो कि बिहार से अकर अपने परिवार के साथ मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहा है। आज वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया हुआ था और उसके 4 बच्चे घर में थे। दोपहर 3 बजे के करीब इस प्रवासी मजदूर का परिचित साथी राजू (30) पुत्र बुल्ला निवासी गांव कोहली थाना केसरगंज जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश, उसके घर आया। राजू ने अपने गंदे इरादे से घर में मौजूद 4 बच्चों में से 3 को कुछ पैसे देकर खाने के लिए बाहर भेज दिया और घर में एक मासूम लड़की, जिसकी उम्र 10 साल बताई जा रही है, अकेली रह गई। 

आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया तो लड़की आरोपी से भिड़ गई और दांतों से आरोपी को काट लिया तथा भाग कर घर से बाहर आ गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया तथा इस घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रमुख भोगपुर राजेश कुमार अरोड़ा ने पुलिस पार्टी भेजी, जी आरोपी को थाने ले आई, जहां पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना प्रमुख राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News