Jalandhar में शर्मनाक घटना, पड़ोसी युवक ने बच्ची से पार दरिंदगी की हदें...

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 12:44 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भार्गव कैंप इलाके में एक नाबालिग बच्ची से उसके पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में ए.सी.पी. आतिश भाटिया ने बताया कि पीड़िता का परिवार करीब 2 महीने पहले ही भार्गव कैंप इलाके में रहने आया था। इसी दौरान बच्ची की पड़ोस में रहने वाले युवक से जान-पहचान हो गई। पुलिस के अनुसार, एक दिन युवक ने बच्ची को रात के समय अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  वहीं पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News