बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजे के लिए जत्थेबंदियां इस दिन करेंगी चंडीगढ़ कूच
punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 11:07 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में बाढ़ की वजह से हुए फसलों व पशुधन के नुक्सान की भरपाई व बाढ़ की वजह से मारे गए लोगों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर की गई 22 अगस्त के चंडीगढ़ कूच की घोषणा पर 16 किसान जत्थेबंदियां अडिग हैं। रविवार को चंडीगढ़ में स्थित पंजाब भवन में पंजाब, हरियाणा व यू.टी. चंडीगढ़ के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आंदोलन को टालने संबंधी कोई सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद अधिकारियों के आग्रह पर किसान नेताओं ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ मुलाकात की।
राज्यपाल द्वारा किसान नेताओं से उनकी मांगों के बारे में चर्चा की गई और भरोसा दिलाया गया कि सोमवार को ही वह यह मामला गृह मंत्री अमित शाह के ध्यान में लाएंगे और संबंधित राज्यों की सरकारों के साथ भी बात करेंगे। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवन सिंह पंधेर ने रविवार को हुए घटनाक्रम के बारे में बताया कि 16 किसान जत्थेबंदियों की मांग है कि पूरे उत्तर भारत में बाढ़ से हुए नुक्सान के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया जाना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here