किसानी आंदोलन में तबीयत बिगड़ने पर घर लौटे किसान की मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 12:06 PM (IST)

नूरपुरबेदी (भंडारी): किसानी आंदोलन में दिल्ली धरने में तबीयत बिगड़ने पर घर लौटे ब्लॉक नूरपुरबेदी के गांव भटौली के एक किसान की मौत होने का सूचना है। इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव के सरपंच भूपिन्द्र सिंह व पंच लाल दास ने बताया कि गांव भटौली का 64 वर्षीय किसान तरसेम सिंह पुत्र दर्शन सिंह गत दिनों दिल्ली में धरने में शामिल होने के लिए गया था।

इस दौरान अचानक उसकी दिल्ली धरने में सेहत खराब हो गई और जिसके चलते उसके साथ गए कुछ व्यक्ति तरसेम सिंह को वापस घर ले आए। उसका नूरपुरबेदी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, मगर देर सायं किसान तरसेम सिंह की मौत हो गई। जिससे समूचे गांव में शौक की लहर फैल गई।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News