कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री चन्नी की मौजुदगी में PSWC के चेयरमैन के तौर पर संभाला पद

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 06:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): लुधियाना क्षेत्र के गिल विधानसभा हलके से कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद्य ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के अलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं की मौजुदगी में पंजाब स्टेट वेअरहाऊस निगम (पी.एस.डब्लयू.सी.) के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वैद्य वेअरहाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर अपने फर्जों को और भी तनदेही और कुशलता के साथ निभाएंगे। वैद्य को उनके नए पद के लिए बधाई देते चन्नी ने उनकी तरफ से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए निभाई शानदार सेवाओं को याद किया।

 

नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यृमंत्री चन्नी का धन्यवाद करते वैद्य ने कहा कि वह अपनी सामर्थ्य और काबिलियत के साथ इस संस्था की सेवा करेंगे जिससे पंजाब स्टेट वेअरहाऊस निगम को नई बुलंदियों पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह चेयरमैन के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों और फर्जों को पूरी लगन, इमानदारी और वचनबद्धता के साथ निभाएंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने वैद्य को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभ कामनाएं दीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News