चुनावों दौरान धमाका करने की बड़ी साजिश नाकाम, बार्डर पर बरामद हुआ RDX

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 02:20 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर) : स्पेशल टास्क फोर्स ने भारत-पाक सीमा के पास गांव धनोए कलां से आर.डी.एक्स. की बड़ी खेप बरामद की है। सीमावर्ती गांव अटारी से बच्चीविंड की ओर जाने वाले मार्ग पर बाबा गुलाब शाह की दरगाह के पास यह बम मिला है। चुनावों के दौरान धमाका करने के लिए पाकिस्तान के आई.एस.आई. और खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा खेप भेजी गई थी। जब्त आर.डी.एक्स. की 5 किलो से अधिक बताई जा रही है। एस.टी.एफ. और स्थानीय पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। 4 संदिग्धों को राऊंडअप करके पूछताछ की जा रही है।

एस.टी.एफ. को सूचना मिली थी कि आर.डी.एक्स. गांव धनोए कलां के खेतों में छिपा कर रखा हुआ है। एस.टी.एफ. ने कार्रवाई करते हुए उक्त आर.डी.एक्स. को खेतों से जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा एजेंसियां ​​पिछले 5 महीने से ग्रेनेड, आर.डी.एक्स. हथियार और हेरोइन जब्त कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News