Lucky Oberoi Murder Case, 15 दिन पहले ही पुलिस ने अप्रूव किया था आर्म्स लाइसेंस
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 11:08 AM (IST)
जालंधर (मृदुल): आम आदमी नेता लक्की ओबरॉय ने अभी हाल ही में 15 दिन पहले ही आर्म्स लाइसैंस बनाया था। उन्हें शक था कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसीलिए लक्की द्वारा पुलिस को लैटर देकर आर्म्स लाइसैंस की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा सारी वैरिफिकेशन करने के बाद उन्हें लाइसैंस दिया गया। हालांकि गत दिन जब लक्की पर हमला हुआ, उस वक्त उसके पास वैपन नहीं था और वह नंगे पैर गुरुद्वारा साहिब से बाहर आकर कार में बैठा था, वह बिल्कुल निहत्था था और बदमाशों द्वारा गोलियां चलाकर हत्या कर दी है।
बच्चों के ऊपर से उठा बाप का साया, परिवार उजड़ा
वहीं लक्की की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया, क्योंकि किसी भी व्यक्ति ने सोचा नहीं था कि वह गुरु घर माथा टेकने जाएगा और वापस ही नहीं लौट पाएगा। बच्चों के ऊपर से बाप का साया ही नहीं बल्कि पूरे परिवार उजड़ गया।
परिजनों ने कहा कि लक्की ने आजतक कोई गनमैन तक नहीं लिया है, क्योंकि उसने कभी भी कोई गलत काम नहीं किया। वह तो लोगों की सेवा के लिए दिन रात मेहनत करता था। गलत काम करने वाले गनमैन रखते हैं, वह तो निष्काम भाव से लोगों का काम करता था। जितनी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा है, वह मांग करते हैं कि सरकार भी उन्हें सख्त से सख्त सजा दे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

