लुधियाना के टाइगर सफारी में फिर दिखेगी चहल-पहल, आज पहुंच रहे नए मेहमान
punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 12:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क: लुधियाना में टाइगर सफारी में आज नए मेहमान आ रहे हैं जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। टाइगर सफारी में आज तेंदुओं का जोड़ा और टाइगर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार तेंदुओं का पिंजरा पिछले 2 वर्षों से बनकर तैयार है। बता दें कि 1 फरवरी को टाइगर नव की मौत हो गई थी जिससे लोगों की टाइगर सफारी में भीड़ होनी कम हो गई। टाइगर नव को 2022 में अक्तूबर महीने में लुधियाना लाया गया था।
यह भी पढ़ें: Punjab: लोगों के लिए राहत भरी खबर, Internet सेवाएं फिर हुई बहाल
बता दें कि टाइगर सफारी में लगभग 265 किस्मों के पक्षी व जानवर हैं। लुधियाना के टाइगर सफारी में करीब 300 लोग आते हैं। रविवार वाले दिन लोगों की संख्या बढ़ जाती है। वहीं बता दें कि 12 वर्ष तक के बच्चे की टिकट 20 रुपए है। वहीं 12 वर्ष के ऊपर से लोगों की टिकट 30 रुपए है। वीरान हुए टाइगर सफारी में ये उक्त मेहमान आने से चहल-पहल देखने को मिलेगी। जानकारी क लिए बता दें कि शिमला से तेदुओं का जोड़ा और छत्तबीड़ से टाइगर को लाया जा रहा है। आज देर शाम ये नए मेहमान टाइगर सफारी पहुंच जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here