Jalandhar में बड़ी वारदात, जन्मदिन की पार्टी दौरान गोली चलने से 1 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 08:13 PM (IST)

जालंधर: ढिलवां रोड पर स्थित एक जन्मदिन की पार्टी दौरान गोली चलने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत होने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान तरनतारन निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि एन.आर.आई. है, दलजीत सिंह अमरीका सिटीजन है। गोली उसके सांढू द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही चलाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर बी.एस. जौहल ने बताया कि दलजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था और उसकी छाती में गोली लगी थी। इलाज शुरू होने के 15 मिनट बाद ही दलजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। थाना रामा मंडी की पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बनती कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रविवार को सुबह मृतक दलजीत सिंह का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Neetu Bala

Related News