छात्रा को बेहोश कर बनाए शारीरिक संबंध, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकियां

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 01:13 PM (IST)

कपूरथला(भूषण,सतनाम): एक नाबालिग लड़की को बेहोश कर दुष्कर्म करने के मामले में थाना सुभानपुर की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुभानपुर के निकटवर्ती एक गांव से संबंधित एक महिला ने थाना सुभानपुर की पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति मेहनत मजदूरी करता है तथा उसके 3 बच्चे हैं। उसके 2 लड़के बड़े हैं, जबकि 1 छोटी लड़की 16 वर्ष की है, जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी लड़की पिछले काफी समय से परेशान रहती थी, जिसको उसने कई बार परेशान होने के संबंध में पूछा था। 

इसी दौरान उसकी लड़की ने मंगलवार को बताया कि उसकी करीब डेढ़ वर्ष पहले लखविंद्र सिंह उर्फ राजू पुत्र काला सिंह निवासी गांव डोगरांवाला से बातचीत हो गई थी, इस दौरान उसके साथ लखविंद्र सिंह ने शारीरिक संबंध भी बनाए थे, परंतु आरोपी लखविंद्र सिंह ने उसकी सारी बातें तथा शारीरिक संबंधों के बारे में रमन पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव डोगरांवाल को बता दिया था। जिसने 28 फरवरी, 2020 को सुबह 8 बजे स्कूल के सामने से मोटरसाइकिल पर बैठा लिया था। जिस पर आरोपी लखविंद्र सिंह ने उसे बेहोशी वाली चीज पिलाकर बेहोश कर दिया था। ऐसे में उसने बेहोशी की हालत में देखा कि लखविंद्र सिंह उसे रमन के साथ कही लेकर जा रहा है तथा दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपियों ने उसे घर के बाहर छोड़ दिया तथा उसे किसी को भी कुछ भी बताने के लिए मना करते हुए जान से मारने की धमकियां दी। थाना सुभानपुर के एस.एच.ओ इंस्पैक्टर विक्रमजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित लड़की के बयान लिए तथा महिला पुलिस की मदद से मैडीकल करवाया। पीड़िता के बयानों पर लखविंद्र सिंह उर्फ राजू तथा रमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News