Punjab: लो जी कर लो तैयारी! कई सारे इलाकों में Powercut, घंटों बिजली रहेगी गुल
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 08:27 PM (IST)
जालंधर (वेब डेस्क) – पंजाब के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार को लंबा बिजली कट लगने जा रहा है। पंजाब बिजली विभाग (पावरकॉम) की ओर से जरूरी मरम्मत कार्यों के चलते कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस संबंध में संबंधित शहरों और क्षेत्रों में पहले ही सूचना जारी कर दी गई है और कट का समय भी तय किया गया है।
तपा मंडी में बिजली रहेगी बंद
तपा मंडी (शाम, गर्ग) – पावरकॉम सब-डिवीजन-2 के एसडीओ सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को सब-स्टेशन धौला पर जरूरी मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहरी और ग्रामीण फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान धौला, काहनेके, धूरकोट और अन्य ग्रामीण फीडरों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
दसूहा में बिजली बंद रहेगी
दसूहा (झावर) – शहरी उप-मंडल अधिकारी ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन के टावर (गांव छांगला के नजदीक) की मरम्मत के लिए सुरक्षा कारणों से 11 केवी कल्याणपुर यूपीएस और 11 केवी ऊंची बस्सी एपी की बिजली सप्लाई 10 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगी।
इस कारण सैदोंवाल, बुधोबरकत, भीखोवाल, बरारोवाल, गालोवाल, खेपड़ा, नंगल, बेगपुर, कोटली, कल्याणपुर, नारायणगढ़, जंड, मांगटस, छांगला, सहिगा, महदीपुर, अशरफपुर, लुधियानी और उस्मान शहीद सहित कई गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
अधिकारी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
फाजिल्का में बिजली बंद रहेगी
फाजिल्का (नागपाल) – 10 फरवरी को जरूरी मेंटेनेंस के चलते 11 केवी शक्ति नगर फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम करीब 5 बजे तक बंद रहेगी।
कार्यकारी अभियंता पीएसपीसीएल ने बताया कि इस दौरान शक्ति नगर, एमआर कॉलेज रोड, आनंदपुर मोहल्ला, कांशीराम कॉलोनी, परशुराम मंदिर, धोबी घाट, मुल्तानी चुंगी, झवीरा मोहल्ला और हनुमान मंदिर के सामने बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
नूरपुरबेदी में बिजली सप्लाई बंद
नूरपुरबेदी (संजीव भंडारी) – अतिरिक्त सहायक अभियंता पावरकॉम उप कार्यालय तख्तगढ़ कुलविंदर सिंह ने बताया कि प्राप्त परमिट के तहत 66 केवी सब-स्टेशन बजरूड़ के अंतर्गत आने वाले अबियाणा फीडर की जरूरी मरम्मत के कारण 10 फरवरी (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इससे अबियाणा, नंगल, हरिपुर फूलड़े, टिब्बा टप्परियां, खड्ड राजगिरी और खड्ड बठलौर गांवों की घरेलू बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
काम के चलते बिजली बंद रहने का समय घट-बढ़ भी सकता है, इसलिए उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
तरनतारन में बिजली बंद रहेगी
तरनतारन (आहलूवालिया) – 132 केवी सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी सिटी-1 और सिटी-6 फीडरों की बाइफरकेशन के चलते 10 फरवरी (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान मोहल्ला भाग शाह, नया बाजार, तहसील बाजार, पेट्रोल पंप वाली गली, सरहाली रोड, काजीकोट रोड, छोटा काजीकोट, चंद्र कॉलोनी, सर्कुलर रोड, पार्क एवेन्यू, जयदीप एवेन्यू, श्री गुरु अर्जन देव कॉलोनी, नूरदी रोड, प्लासौर रोड, मोहल्ला टांक छत्री सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
यह जानकारी पावरकॉम शहरी तरनतारन के अधिकारियों द्वारा दी गई।
गुरदासपुर में बिजली रहेगी बंद
गुरदासपुर (हरमन) – शहरी उप-मंडल गुरदासपुर के अंतर्गत 132 केवी सब-स्टेशन हरदूशनी से चलने वाले 11 केवी त्रिमो रोड फीडर की बिजली सप्लाई 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
इससे त्रिमो रोड, गवर्नमेंट कॉलेज, संत नगर, बाबा बंदा बहादुर कॉलोनी, राजिंदर गार्डन कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
उप-मंडल अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह कटौती जरूरी रख-रखाव कार्य के कारण की जा रही है।
होशियारपुर में 11 फरवरी को बिजली बंद
होशियारपुर/हरियाना (रत्ती) – पावरकॉम हरियाणा के उप-मंडल अधिकारी इंजीनियर जसवंत सिंह ने बताया कि 11 फरवरी (बुधवार) को 132 केवी चोहाल से चलने वाली 66 केवी सब-स्टेशन हरियाणा लाइन की मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसमें भूंगा, कोटली, हरियाणा, गुग्गा पट्टी, सोतला, नूरपुर, निकीवाल, खुणखुण, भिखोवाल, डैम फीडर, जनौड़ी, रहिमापुर, कैलू, बागपुर और सावित्री फीडर शामिल हैं।

