Jalandhar : विवाहिता ने फोन कर बोला-'मुझे मायके ले जाओ...', और फिर हुआ वह सोचा न था, जांच कर रही पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 04:07 PM (IST)

जालंधर : पृथ्वी नगर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग दस वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनप्रीत अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि वैवाहिक जीवन में काफी समय से तनाव चल रहा था। मृतका की मां सवरण कौर ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद द्वारा उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। हालांकि परिवार के हस्तक्षेप से कई बार समझौता भी हुआ, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

jalandhar news

मृतका की बहन ने बताया कि घटना से एक रात पहले मनप्रीत ने फोन कर अपने साथ मारपीट होने की बात कही थी और मायके ले जाने की गुहार लगाई थी। अगले दिन सुबह परिवार को सूचना मिली कि उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

चाचा जरनैल सिंह ने भी आरोप दोहराते हुए कहा कि मनप्रीत ने पहले भी पति के व्यवहार की शिकायत की थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News