Verka Plant से गायब है करोड़ों का दूध और क्रेट, हैरान कर देगा मामला

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 03:26 PM (IST)

जालंधर( नरेन्द्र मोहन ): मोहाली के वेरका मिल्क प्लांट में से कई करोड़ रूपए का देसी घी , दूध और क्रेट गायब है।  विभाग सिर्फ 60,000 क्रेट गायब होने की बात मान रहा है , जिसका मूल्य करीब सवा करोड़ रूपए बनता है। पहले पहल तो इस मामले को क्रेट डेमेज होने की बात कह कर मामला रफा–दफा करने की कोशिश की गई। परंतु इतनी संख्या में क्रेट डैमेज होने और उसका कचरा भी न मिलने के बाद इस मामले की जांच रजिस्ट्रार , सहकारी सभा , पंजाब कर रहे है। इसके साथ ही प्लांट में से कुछ संदिग्ध अधिकारियों को बचाने के लिए भी तबादलों का खेल भी खेला जा रहा है।

प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को मिल्क प्लांट में फिजिकल जांच में ये मामला सामने आया। पंजाब स्टेट कर्मचारी दल के पूर्व सचिव जगजीत सिंह ने इस मामले में शिकायत की थी कि प्लांट में से करोड़ों रुपयों का देसी घी , दूध और क्रेट गायब है। इस मामले में वेरका प्लांट मोहाली के चार अधिकारियों के नाम लिए गए है। इस मामले में 5 लोगों को भी निलंबित किया गया था , जिन्हें बाद में यूनियन के दबाव के चलते बहाल कर दिया गया। एक महिला अधिकारी को बचाने के लिए उसका तबादला कर दिया गया और वहां किसी अन्य महिला अधिकारी को तैनात करके सारा मामला उसके गले डालने के प्रयास भी जारी है।  घोटाले से बचने के लिए एक दूसरे के विरुद्ध शिकायतों का सिलसिला भी जारी है। इस घोटाले में एक सेवानिवृत मेनेजर का नाम भी आ रहा है , जो पहले से ही 40 लाख के मिठाई घोटाले में शामिल है .इसी बात को लेकर रजिस्ट्रार , सहकारी सभाएं , पंजाब द्वारा छापेमारी भी की गई थी।  इस मामले की जांच जारी है कि देसी घी , दूध और क्रेट कैसे गायब हुए।

ऐसी भी आशंका है कि दूध के साथ ही क्रेट बिना रिकॉर्ड के बाहर भेज दिए गए। इस मामले में प्लांट के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि गबन सिर्फ क्रेट का है और जिनकी संख्या करीब 60 हज़ार है, स्टॉक में क्रेट काफी कम है। उन्होंने ये भी बताया कि इस मामले के जांच रजिस्ट्रार , सहकारी सभा , पंजाब द्वारा की जा रही है , जिसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह आ जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News