MLA के गुंडों के बीच सहमे जमीन पर बैठे DCP का ये चेहरा क्या देखा हैं आपने... Exclusive Video

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 02:43 PM (IST)

जालंधर : शास्त्री मार्कीट में स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर डी.सी.पी. रैंक के अधिकारी और ‘आप’ विधायक में  हुई हाथापाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डी.सी.पी. को ज़मीन पर बिठाकर पीटने की वीडियो आई सामने आया हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उनके चेहरे पर डर साफ देखा जा रहा है। चारों तरफ MLA के गुंडों के बीच घिरे डी.सी.पी. बेबस नजर आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के प्रशासनिक व्यवस्था ने डी.सी.पी. एक अहम पद हैं तथा इस पद की अपनी एक गरिमा है। अगर डी.सी.पी. ने विधायक रमन अरोड़ा पर हाथ भी उठाया था तो भी डी.सी.पी. के साथ विधायक के गुंडों का ये बर्ताव अमानवीय था। जिले में अगर डी.सी.पी . के साथ इस तरह का बर्ताव किया जा सकता हैं तो आम लोगों के साथ यह आम आदमी पार्टी के विधायक के समर्थक कैसा बर्ताव करते होंगे। उसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।  अगर हाथापाई हुई थी तो कानून के तहत डी.सी.पी. पर कार्रवाई हो सकती थी। फिर भला एम.एल.ए. के करीबी लोगों को डी.सी.पी. के साथ इस तरह का बर्ताव करने की छूट किसने दी? कुछ इसी तरह की गुंडागर्दी बाद में सिविल अस्पताल में भी की गई, जहां पर आम आदमी पार्टी के लोगों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया। बेशक पंजाब के लोग अकाली दल, भाजपा तथा कांग्रेस से त्रस्त होकर आप की तरफ गए लेकिन जिस तरह से जालंधर में एक के बाद एक घटनाएं हो रही है, उससे यह आप के प्रति लोगों का मोह ज्यादा देर चलता नहीं दिख रहा। 

क्या है मामला
उक्त घटना गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित सवेरा भवन में हुई। डी.सी.पी. और विधायक उस दफ्तर में राजीनामा करने के लिए बुलाए गए थे। सूत्रों की मानें तो जालंधर कमिश्नरेट के डी.सी.पी. शास्त्री मार्कीट के नजदीक एक प्रापर्टी विवाद को निपटाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से आम आदमी पार्टी के विधायक भी पहुंच गए। पहले बातचीत के दौरान डी.सी.पी. और विधायक में वहां बहसबाजी हुई लेकिन इस विवाद को लेकर वह गुरु नानक मिशन चौक स्थित ‘सवेरा भवन’ पहुंचे तो यह विवाद हिंसा में बदल गया और दोनों में कहासुनी हो गई। सूत्रों की माने तो डी.सी.पी. को दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति ने धक्का मार दिया। डी.सी.पी. ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस विवाद में दफ्तर का मालिक भी कूद गया जिसने डी.सी.पी. के साथ हाथापाई की लेकिन दफ्तर मालिक द्वारा की हाथापाई की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस दौरान एक पक्ष के 4 लोगों ने दावा किया कि वह इस विवाद में घायल हुए हैं जिसमें राहुल, सन्नी दोनों निवासी बस्ती शेख, दीपक निवासी ग्रीन एवेन्यू शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News