बुरे फंसे विधायक रमन अरोड़ा, फर्जी नोटिस की कॉपी आई सामने, होंगे बड़े खुलासे
punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 04:25 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर से सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह नगर निगम के एटीपी के साथ मिलकर फर्जी नोटिस छपवा कर भ्रष्टाचार करते थे। इसे लेकर अब नोटिस की कॉपी सामने आई है। उक्त नोटिस की कॉपी में लिखा है कि बिल्डिंग नाजायज तरीके से बनाई गई है। इसके चलते यह पत्र भेजकर दफ्तर में लिखित स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। इसके साथ ही स्पष्टीकरण ना देने पर कार्रवाई की बात भी इस नोटिस में की गई थी। वहीं इस पत्र के नीचे एटीपी नगर निगम के साइन भी किए हुए हैं। इसके बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है।
गौतलरब है कि विजिलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा को कल जालंधर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान विजिलैंस ने कोर्ट से 10 दिनों के रिमांड की मांग की थी, लेकिन उन्हें 5 दिन का रिमांड मिला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here