अमृतपाल पर लगे NSA को लेकर गरमाई राजनीति, Navjot Kaur Sidhu ने CM Mann पर बोला तीखा हमला
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क : खालिस्तानी समर्थक और खडूर सााहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर को लेकर मामला गरमाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगा NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जल्द ही खत्म होने वाला है। यह मुद्दा राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
अमृतपाल को लेकर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
दरअसल, अमृतपाल पर लगा NSA अभी खत्म भी नहीं हुआ है और पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अमृतपाल पर लगे NSA के हटने के बाद भी उसे डिब्रूगढ़ जेल में रखने की दलील दी है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त याचिका दायर की है। सरकार का कहना है कि अमृतपाल पंजाब के लिए खतरा साबित हो सकता है इसलिए उसे असम (डिब्रूगढ़ जेल) में ही रहने देना चाहिए।
What are you afraid of CM, BHAGWANT MANN?? Why do you always act on others behalf?? Who and why ?? Do you hate SIKHS who fight against the system for revival of SIKHS AND PUNJAB?? Can you explain what is his fault that you are behind the curtain trying to harm him. If he is… https://t.co/w1bqHeo1cG
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) April 16, 2026
नवजोत कौर सिद्धू पोस्ट शेयर कर दी चुनौती
वहीं दूसरी तरफ पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सीएम मान पर तीखा हमला बोला है। नवजोत कौर सिद्धू ने X पर पोस्ट शेयर कर सीएम मान सीधे तौर पर चुनौती दी है। यही नहीं उन्होंने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। नवजोत कौर ने लिखा, ''CM भगवंत मान, आपको किस बात का डर है? आप हमेशा दूसरों के इशारे पर काम क्यों करते हैं? कौन है और क्यों? क्या आप उन सिखों से नफरत करते हैं जो सिखों और पंजाब के लिए व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हैं? क्या आप बता सकते हैं कि उनकी क्या गलती है कि आप पर्दे के पीछे से उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं? अगर वे किसी चीज के दोषी हैं, तो उसे व्यवस्था के सामने लाए। उन्होंने क्या गलत किया है? पर्दे के पीछे से नुकसान पहुंचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?
पोस्ट में नवजोत सिद्धू का भी किया जिक्र
इस पोस्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पति यानी कि नवजोत सिंह सिद्धू का भी जिक्र किया है। उन्होंने पोस्ट में सीएम मान को लिखा, ''आपने मेरे पति को एक साल के लिए जेल में डाल दिया, यह जानते हुए भी कि उन्होंने घलौरिया को छुआ तक नहीं था। फिर भी आप व्यवस्था की कठपुतली बन गए और उस सच को मानने से इनकार कर दिया जो मैंने आपको दी गई पेन ड्राइव में था। आपको लगता है कि नवजोत को 1 साल के लिए जेल में डालने से वे अपने उसूलों से समझौता कर लेंगे? हम उस मानसिकता के साथ पैदा नहीं हुए हैं, और हमारे शरीर में योद्धाओं और लड़ाकों का खून बहता है। अपने उसूलों से समझौता न करें।
बता दें कि अमृतपाल पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 22 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। इससे पहले ही पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट और केंद्रीय गृह मंत्रालय में अमृतपाल को जेल में रखने की अपील कर दी है। गौरतलब है कि जब से अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से सांसद के तौर पर शपथ ली है तब से NSA के कारण वह एक बार भी संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

