नवजोत सिंह सिद्धू हुए मजबूत, चार पूर्व पंजाब कांग्रेसी अध्यक्षों का मिला समर्थन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 06:29 PM (IST)

पटियाला (राजेश पंजौला): 10 माह से अधिक समय जेल में बिताने के बाद रिहा होने के बाद जहां रिहाई के समय नवजोत सिंह सिद्धू को लोगों का भरपूर समर्थन मिला, वहीं अब उन्हें कांग्रेस नेतृत्व का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी में उनकी स्थिति मजबूत होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के आवास पर हुई बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष लाल सिंह, शमशेर सिंह दूलों और महेंद्र सिंह के.पी. सहित चार पूर्व अध्यक्षों का ननवजोत सिंह सिद्धू को खुला समर्थन मिला। नवजोत सिंह सिद्धू खुद पंजाब के अध्यक्ष रह चुके हैं, ऐसे में सिद्धू और भट्ठल सहित प्रदेश कांग्रेस के पांच पूर्व अध्यक्ष एक मंच पर एकत्रित हुए हैं, इससे साफ है कि निकट भविष्य में पंजाब में कांग्रेस की राजनीति का रुख बदल सकता है और पंजाब की कांग्रेस पार्टी एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू के इर्द-गिर्द घूम सकती है। इस मीटिंग में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ये सभी नेता जो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संगठन हैं।

वे पार्टी की जड़ और नींव हैं। बिना नींव के कोई इमारत नहीं बन सकती, कोई दल खड़ा नहीं हो सकता। वह इन पुराने नेताओं का आशीर्वाद और सलाह लेकर पंजाब में पार्टी को मजबूत करेंगे। पार्टी के जिन स्तम्भों को नजरअंदाज किया गया है, वे घर-घर जाकर उनसे पार्टी के लिए काम करने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट होगी। बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू मेरे बेटे के समान हैं और पारंपरिक कांग्रेस परिवार से हैं। नवजोत सिंह सिद्धू एक हफ्ता पहले ही जेल से बाहर आए हैं, लेकिन वह पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता चाहता है कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले नेता की मदद की जाए। पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व वित्त मंत्री लाल सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पिता भगवंत सिंह सिद्धू ने मुझे 1968 में पंजाब कांग्रेस का सदस्य बनाया और तब से वे लगातार पार्टी में हैं।  भगवंत सिंह कांग्रेस पार्टी से विधायक, पंजाब के एडवोकेट जनरल थे और हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम करते थे।

अब नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और पंजाबियों को नवजोत सिंह सिद्धू पर 100 फीसदी भरोसा है। पारंपरिक कांग्रेसी और हमेशा कांग्रेस का झंडा लेकर चलने वाले जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान नजरअंदाज किया गया था, वह मायूस हो गए थे। अब उन्हें उनके घरों से निकाल कर  कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने को कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने पारंपरिक कांग्रेसी केवल पार्टी की ताकत और सम्मान चाहते हैं। इसी तरह पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलों और महिंद्र सिंह के.पी. ने कहा कि पंजाब का कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम पंजाबी आज भी कांग्रेस के साथ है। जरूरत सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू जैसे नेता की थी। अब नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी को मजबूत करने की मुहिम शुरू कर दी है, उसका बड़ा असर होगा और पंजाब में कांग्रेस फिर से मजबूत होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News