ASI सुसाइड केस में नया मोड़, जांच दौरान हुआ ये खुलासा

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 02:35 PM (IST)

मलोट (जुनेजा) : लंबी थाने के अंदर पुलिस क्वार्टर में रविवार को हुई आत्महत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसके अनुसार उसके साथ तैनात होम गार्ड जवान द्वारा माल खाते में लाखों की चोरी करने के कारण वह मरने को मजबूर हुआ है। इस मामले में लंबी पुलिस ने होम गार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई की है।

इस संबंध में लवप्रीत सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी मोहलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पिता (पंजाब पुलिस के ए.एस.आई.) गुरपाल सिंह काफी समय से थाना लंबी में केयर टेकर मालखाना के पद पर कार्यरत हैं। रविवार शाम 5.40 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता ए.एस.आई. गुरपाल सिंह की रिहायशी क्वार्टर थाना लंबी में पंखे से फंदा लगने के कारण मौत हो गई है। 

वादी अपने चाचा जगदीश सिंह को साथ लेकर थाने पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी स्वर्ण सिंह को लेकर क्वार्टर पहुंचे, जहां उसके पिता गुरपाल सिंह का शव कमरे की छत पर लगे पंखे से लटक रहा था। पुलिस को उसके पिता की जेब से मिले सुसाइड नोट मिला जिस में लिखा कि पी.एच.जी. गुरजंट सिंह लंबे समय से उनके (मृतक गुरपाल सिंह) के साथ लंबी पुलिस स्टेशन में सहायक मालखाना के रूप में काम कर रहा था और उसे मालखाना थाने में पड़े सामान और रिकॉर्ड की जानकारी थी। जिसके चलते पी.एच.जी. गुरजंट सिंह ने मालखाना पुलिस स्टेशन से लाखों रुपए की रकम चुरा ली है और उस रकम का इस्तेमाल निजी काम में किया है। जो गुरपाल सिंह के बार-बार कहने के बाद भी वापस नहीं कर रहा है। जिसके चलते वह काफी तनाव में है। वादी के मुताबिक, होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह ने उसके पिता को मरने के लिए मजबूर किया।

वादी ने गुरजंट सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर लंबी पुलिस ने वादी लवप्रीत सिंह के बयानों पर होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 171 दिनांक 6/8/23 अ/ध 409,306 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News