Jalandhar में कूड़े के ढेर से नवजात का शव बरामद, इलाके में सनसनी
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 12:05 PM (IST)
जालंधर(सोनू): शहर के खुरला किंगरा स्थित पंजाबी बाग इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्चे का शव मिलने की खबर सामने आई।
शोर मचाते ही आस-पास इकट्ठे हुए लोग
जानकारी के अनुसार, कूड़ा उठाने आई एक महिला ने सबसे पहले नवजात का शव देखा। उसने बताया कि बच्चे का शव कूड़े के ढेर पर पड़ा था और उस पर कीड़े रेंग रहे थे। यह देखते ही महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
नवजात की उम्र करीब 2 से 3 दिन के बीच
सूचना मिलते ही थाना नंबर 6 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि नवजात की उम्र करीब 2 से 3 दिन के बीच लग रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

