'काली दिवाली' मनाने के लिए मजबूर हुए NHM कर्मचारी, सरकार को दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 03:53 PM (IST)

भोगपुर (सूरी): पंजाब सरकार ने कल पंजाब के सभी रेगुलर कर्मचारियों को 6 प्रतिशत डी.ए. दिवाली का तोहफा देने और पंजाब में पुरानी पेंशन वापिस बहाल करने का ऐलान तो कर दिया है परंतु सरकार ने सेहत विभाग में पिछले  पिछले 10-15 वर्ष से बहुत कम वेतन पर काम कर रहे ठेका कर्मचारियों के लिए न कोई ऐलान किया है और न ही कुछ दिया गया है जिस कारण नेशनल हेल्थ मिशन के  सभी गरीब कर्मचारियों को भारी निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

पिछली बार की तरह इस बार भी ये कर्मचारी काली दिवाली मनाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एन.एच.एम. इंप्लाइज यूनियन के नेता डॉ. सुमित, डॉ. युगेश सचदेवा, सुखप्रीत कौर, डॉ. विपन आदि ने कहा कि पहले अकाली भाजपा सरकार ने कच्चे श्रमिकों को पक्का करने का ऐलान किया, फिर चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने कच्चे श्रमिकों की नियुक्ति की घोषणा की और अब पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार कच्चे कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर रही है।लेकिन तथ्य यह है कि स्वास्थ्य विभाग के एक भी कर्मचारी को अभी तक रेगुलर नहीं किया गया है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी पिछली सरकारों की तरह  खाली ऐलान करने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरह इस सरकार ने भी दिवाली मौके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ठेका कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला है जो स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इन कच्चे स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी सेवाओं को नियमित नहीं करती है तो वे आम आदमी पार्टी की हकीकत पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और गुजरात के लोगों के सामने रखेंगे।  इस मौके पर एन.एच.एम. के कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सभी एन.एच.एम. कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं की गई तो वे सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News