भारतीय सीमा में 2 बार दाखिल हुआ Pakistani Drone, फायरिंग कर भगाया

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 12:32 PM (IST)

 

गुरदासपुर(विनोद): पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है। बीती रात भी पाकिस्तान की जिला गुरदासपुर के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दो बार पाकिस्तानी ड्रोन ने प्रवेश करने की कोशिश की। पंरतु सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को वापिस भागने पर मजबूर कर दिया। सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस द्वारा इलाके मे सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की आदी बी.ओ.पी.के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जब रात लगभग 2-15 बजे ड्रोन की आवाज सुनी तो सर्तकता अपना कर जवानों ने फायरिंग की। जिससे ड्रोन वापिस पाकिस्तान की तरफ भाग गया। उसके बाद फिर रात लगभग 2-45बजे ड्रोन की आवाज सुनाई दी तो जवानों ने तीन गोलियां चलाई तथा एक तेज रोशनी वाला ईलू बम भी दागा। लगभग 5 मिन्ट हवा मे घूमनू के बाद ड्रोन वापिस पाकिस्तान की तरफ चला गया। वणर्नीय हे कि पाकिस्तानी तस्कर हथियारों तथा नशीले पदार्थो के तस्करी के लिए ड्रोन  का प्रयोग कर रहे है। पाकिस्तानी ड्रोन लगभग रोज भारतीय सीमा मे प्रवेश कर रहे है तथा हथियार व हैरोईन गिरा रहे है। दूसरी और सीमा सुरक्षा बल के जवान भी इस संंबंधी काफी सर्तकता बरत रहे है तथा कई बार ड्रोन को फायरिंग कर गिराया भी गया है। जबकि अधिकतर यह ड्रोन वापिस पाकिस्तान भागने मे सफल हो जाते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News