परविंदर झोटा ह+त्याकांड का नया VIDEO, गोली लगने के बाद भी पीछे से फायर करता रहा केमिस्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 03:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। करीब 14 सेकेंड के इस वीडियो में केमिस्ट अश्विनी कुमार हाथ में पिस्टल लेकर दुकान से बाहर आता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वह बाहर खड़े झोटा को पीछे से गोली मार देता है। घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन आरोपी के हाथ में हथियार देखकर कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। यह झोटा हत्याकांड से जुड़ा तीसरा वीडियो बताया जा रहा है। इससे पहले सामने आए वीडियो में दुकान के अंदर झोटा और केमिस्ट के बीच बहस के दौरान गोली चलने और वारदात के बाद आरोपी के वहां से भागने की तस्वीरें सामने आई थीं।

गोली लगने के बाद भी भागते दिखे झोटा
नए वीडियो में केमिस्ट पिस्टल लेकर दुकान से बाहर निकलता नजर आता है। उस समय झोटा दुकान के बाहर मौजूद थे और गोली लगने के बाद दर्द से तड़पते दिखाई देते हैं। वीडियो में आरोपी उनके पीछे जाकर दोबारा गोली चलाता नजर आता है। इसके बाद झोटा आगे की तरफ भागते दिखाई देते हैं। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति आरोपी को रोकने की कोशिश करता है और उसके सिर पर सामान मारता है। हालांकि, आरोपी पिस्टल दिखाकर उसे भी पीछे हटने पर मजबूर कर देता है।

13 अक्टूबर को हुई थी हत्या
परविंदर झोटा की 13 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह फेसबुक पर लाइव थे और केमिस्ट से नशा बेचने को लेकर सवाल कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई और केमिस्ट ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर झोटा को गोली मार दी। इस घटना का करीब साढ़े पांच मिनट का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दोनों के बीच बहस होती दिखाई देती है। वीडियो में बहस के कुछ देर बाद आरोपी पिस्टल निकालता है और झोटा पर गोली चला देता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News