फगवाड़ा झड़प: मुख्यमंत्री अमरेंद्र ने शांति की अपील की

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 08:59 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच हुए झड़प के बीच लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने के साथ ही कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।            

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार घटना के बाद मुख्यमंत्री खुद स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं और एहतियात के तौर पर कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा और संदेश सेवा निलंबित कर दी गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह कड़ी निगरानी रखते हुए शरारती तत्वों पर नजर रखें और स्थिति को काबू में रखें।

उन्होंने पुलिस को कुछ दलित कार्यकत्र्ताओं और तथाकथित हिंदू संगठनों के बीच झड़प की सही तरीके से जांच करने को कहा है। सिंह ने घोषणा की है कि राज्य सरकार झड़प में घायल सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्चा वहन करेगी चाहे वह सरकारी अस्पताल में भर्ती हों या निजी अस्पताल में। पुलिस ने बताया कि फगवाड़ा में एक चौक का नाम बदलने और बोर्ड लगाने के मामले में दो समूहों के बीच कल रात झड़प हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News