मर्डर केस में पुलिस को मिली कामयाबी, दो आरोपी UP से गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 08:01 PM (IST)

जालंधर : जालंधर पुलिस के हाथ उस समय बड़ी कामयाबी लगी, जब एक कत्ल के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को यू.पी. से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मामे दा ढाबे पर दो दोस्तों पर हुए हमले के दौरान मारे गए युवक कुणाल के मर्डर केस में फरार चल रहे थे, जिन्हें जालंधर पुलिस द्वारा यू.पी. से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान शिवा और दीपक के रूप में हुई है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.सी.पी. निर्मल सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी गोपालनगर निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया हैा, जबकि इस मर्डर केस का एक आरोपी गरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र चंदन प्रकाश निवासी गोपाल नगर जालंधर अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की ये आरोपी उत्तर प्रदेश में अपने गांव में छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर उक्त दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

  

 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News