Jalandhar में गाड़ियों में बैठ शराब पीने वालों पर पुलिस एक्शन, इलाका किया सील

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:54 PM (IST)

जालंधर (जसप्रीत): शहर के अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया। मौके पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की, जिसके चलते कुछ समय के लिए इलाके में आवाजाही प्रभावित रही।

PunjabKesari

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर छोड़े गए वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौके से फरार हुए लोग कौन थे और उनके खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News