लुधियाना में हवा प्रदूषण स्तर 222 तक पहुंचने के कारण बना चिंता का विषय, जानें बाकी शहरों का हाल
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 08:37 PM (IST)
लुधियाना(ब्यूरो): राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इस वृद्धि के साथ-साथ हवा में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। बता दें कि गत दिवस लुधियाना की एयर क्वालिटी इंडैक्स वेल्यू 222 के करीब मानी गई है, जो सोमवार को 166 थी। पंजाब और हरियाणा की तरह अब चण्डीगढ़ में भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
वर्णनीय है कि सरकार की ओर से सख्ती किए जाने के बावजूद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रहीं। दूसरी ओर लुधियाना में स्थित पंजाब रिमोट सेंसिंग सैंटर के मुताबिक मंगलवार को राज्य में पराली जलाने के करीब 204 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में पराली जलाने के सबसे अधिक 58 मामले तरनतारन जिले में आए हैं। इसके इलावा अमृतसर में 43 मामले सामने आए। 21 सितम्बर से लेकर 13 अक्तूबर तक राज्य में 3113 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं घटी हैं। 2018 में 21 सितंबर से 13 अक्तूबर के बीच राज्य में 570 जबकि साल 2019 के दौरान 872 मामले सामने आए थे।
इसके साथ ही जालंधर में ज़िजिला प्रशासन ने सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट से बिना चल रही कम्बाइनें जब्त करके 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। पटियाला में छह मामलों में कार्यवाही की ओर से एस.डी.एम. दफ़्तर के सामने धरना दिया गया और जोरदार नारेबाजी की गई थी। पराली के कारण लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा आंकड़े पेश किए गए हैं। उसके हिसाब से पता लग सकता है कि कौन से शहर में प्रदूषण कितना है।
जानें कौन से शहर में कितना है प्रदूषण
| शहर | ए.क्यू.आई. दर |
| लुधियाना | 222 |
| अमृतसर | 160 |
| मंडी गोबिंदगढ़ | 156 |
| जालंधर | 143 |
| पटियाला | 128 |
| चंडीगढ़ | 125 |
| खन्ना | 122 |
| रूपनगर | 122 |
| बठिंडा | 104 |
पराली जलाने के मामले
| अमृतसर | 1154 |
| तरनतारन | 724 |
| पटियाला | 275 |
| फिरोजपुर | 136 |
| गुरदासपुर | 188 |
| लुधियाना | 88 |
| बठिंडा | 39 |
| बरनाला | 13 |
| होशियारपुर | 16 |
| फतेहगढ़ साहिब | 55 |
| फरीदकोट | 52 |
| फाजिल्का | 19 |
| जालंधर | 57 |
| कपूरथला | 88 |
| मानसा | 29 |
| मोगा | 20 |
| मुक्तसर | 11 |
| रूपनगर | 13 |
| मोहाली | 50 |
| संगरूर | 85 |
| नवांशहर | 13 |

