कांग्रेस विधायक के Whatsapp ग्रुप में डाली अश्लील तस्वीरें, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 02:32 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): स्थानीय कांग्रेसी विधायक बलविन्दर सिंह धालीवाल के सोशल मीडिया पर बने हुए व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यक्ति की तरफ से अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। थाना सतनामपुरा फगवाड़ा की पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दोषी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

‘पंजाब केसरी ’ के साथ बातचीत करते हुए थाना सतनामपुरा के एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह पत्तड़ ने बताया कि हरनेक सिंह पुत्र महेन्दर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि नरेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह ने सोशल मीडिया से संबंधित व्हाट्सएप पर स्थानीय कांग्रेसी विधायक बलविन्दर सिंह धालीवाल के ग्रुप में अश्लील तस्वीरें डालीं हैं। उन्होंने बताया कि मामले की हुई जांच को डी. एस. पी. फगवाड़ा और एस. पी. फगवाड़ा की रिपोर्ट के साथ एस.एस. पी. कपूरथला को भेजा गया था।

एस.एस.पी. कपूरथला के आदेशों पर नरेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी हरदासपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की नरेंद्र सिंह की अभी पुलिस गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। उसकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस टीम की तरफ से छापे मारे जा रहे हैं और दोषी जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News