महानगर में कल लगेगा Powercut,जानें कौन से इलाकों की बिजली रहेगी गुल
punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 05:33 PM (IST)

अमृतसर (अरोडा) : महानगर में कल कुछ इलाकों में बिजली बंद रहेगी। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लि. पश्चिम मंडल सब डिवीजन ओ.सी.एम. धरमिंदर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 66 के.वी ओ.सी.एम. की आवश्यक मुरम्मत कारण 2 दिसंबर प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक ओ.सी.एम. से चलने वाले 11 के वी फीडर कोट खालसा, इंडस्ट्री स्टेट, गुरु नानक देव विश्व विद्यालय, चाह निंहगा, जी.टी. रोड़ व अन्य 11 के.वी. फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिस कारण विकास नगर, खंडवाला, जंडपीर कालोनी, कबीर पार्क, घनुपूर, इंद्रा कालोनी, न्यू माडल टाऊन व इससे संबधित सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।