26 मई को मतदान से पहले तैयारियाँ पूरी, Gurdaspur में सख्त सुरक्षा व्यवस्था!

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 05:10 PM (IST)

गुरदासपुर, (हरजिंदर गोराया) : उपायुक्त-कम-जिला चुनाव अधिकारी गुरदासपुर आदित्य उप्पल के नेतृत्व में कल 26 मई को नगर निगम बटाला, नगर परिषद धारिवाल, फतेहगढ़ चूड़ियां और श्री हरगोबिंदपुर साहिब में होने वाले मतदान की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर बात करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि उपायुक्त-कम-जिला चुनाव अधिकारी गुरदासपुर आदित्य उप्पल के नेतृत्व में नगर निगम बटाला और नगर परिषदों के चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल मतदान के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों हेतु पोलिंग पार्टियाँ रवाना हो चुकी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में कराए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कल 26 तारीख को बिना किसी लालच या डर के अपने मतदान अधिकार का जरूर उपयोग करें। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान लोकतंत्र को और मजबूत करेगा और लोग अपनी इच्छा अनुसार अपनी सरकार चुन सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि बटाला नगर निगम में 50 वार्ड, 122 मतदान केंद्र और 1 लाख 18 हजार 422 मतदाता हैं। धारिवाल नगर परिषद में 13 वार्ड, 14 बूथ और 12,473 मतदाता हैं। श्री हरगोबिंदपुर साहिब नगर परिषद में 11 वार्ड, 11 मतदान केंद्र और 7,041 मतदाता हैं तथा नगर परिषद फतेहगढ़ चूड़ियां में 13 वार्ड, 17 मतदान केंद्र और 14,821 मतदाता हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News