अजनाला कांड पर बोले पंजाब DGP, कहा- लेंगे सख्त Action
punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 05:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने अजनाला कांड को लेकर प्रेस कॉन्फ्रैंस की है। उन्होंने कहा कि अजनाला में जो कुछ भी हुआ बहुत ही निंदनीय है इस मामले पर सख्त एक्शन लेंगे। शान्तिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन की बात कही गई थी। शान्तिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन देने के बाद भी अटैक किया गया है। ग्रंथ साहिब की आड़ में थाने पर हमला करने शर्मनाक है।
डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि कल की घटना में पुलिस पर हमला किया गया और इस दौरान 6 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायलों के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। पंजाब पुलिस पंजाब में अमन शन्ति बनाए रखेगी। कल की घटना को लोकरे सभी वीडियो खंगाली जा रही हैं। उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस पर हमला करने वालों पर के खिलाफ बनती कार्रवाई होगी।
बता दें कि अमृतपाल सिंह ने अपने साथी लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर कल से अजनाला थाने में डेरे डाले हुए थे। उन्होंने कहा कि था कि जब तक उनका साथी रिहा नहीं होता वह अजनाला से नहीं जाएंगे। अमृतपाल का कहना था कि लवप्रीत बेकसूर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here