पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली ट्रैक्टर रैली के दौरान गिरफ्तार लोगों को देगी 2-2 लाख का मुआवजा

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 11:16 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को वित्तीय मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सभी 83 लोगों को सरकार 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट करते कहा कि पंजाब सरकार तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानी संघर्ष का समर्थन करती है।

26 जनवरी, 2021 को हुई थी ट्रैक्टर रैली

आपको बता दें कि तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सरहदों पर डटे हुए हैं। किसानों की तरफ से 26 जनवरी, 2021 को ट्रैक्टर रैली करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद दिल्ली प्रशासन ने किसानों को ट्रैक्टर रैली करने की इजाजत नहीं दी थी पर किसान ट्रैक्टर रैली करने पर अड़े हुए थे। किसानों की जिद्द को देख कर प्रशासन ने किसान नेताओं के साथ बैठक की और ट्रैक्टर रैली के रूट तय किए गए। जब 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली शुरू हुई तो कुछ ट्रैक्टर बैरीकेड तोड़ के लाल किले की तरफ चले गए और वहां झंडा लहरा दिया। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 83 किसानों को गिरफ्तार कर लिया और काफी हंगामा हुआ। अब सरकार की तरफ से इन लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News