Punjab : हैड-कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ई.वी.एम. की सुरक्षा में था तैनात

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2024 - 12:09 AM (IST)

लुधियाना : पंजाब पुलिस के एक हैड-कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक उम्मेद सिंह (43) है, जोकि बी.आर.एस. नगर में रहता था और ई.वी.एम. मशीन की सुरक्षा में तैनात था। थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवा दिया है।

एस.आई. अश्विनी कुमार ने बताया कि उम्मेद सिंह मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला था और वह पंजाब पुलिस में बतौर हैड कांस्टेबल तैनात था। उसकी ड्यूटी पिछले कुछ समय से पी.ए.यू. स्थित स्कूल के अंदर रखी गई ई.वी.एम. मशीनों की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। रविवार की देर शाम को वह ड्यूटी पर तैनात था तो अचानक से उसकी तबीयत खराब हुई और वह नीचे गिर पड़ा। उसके साथी जब आए तो उसे नीचे गिरा पड़ा देख तुरंत उठा कर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News