Punjab : पावर हाऊस में लाश मिलने से फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 05:39 PM (IST)
हाजीपुर (जोशी): थाना हाजीपुर के अंतर्गत आते पावर हाउस नंबर दो के गेटों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें मुकेरियां हाइडल के पावर हाउस नंबर दो के गेटों में शव आने की सूचना मिली, तो हाजीपुर पुलिस के एच.सी. सुरिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने नहर कर्मचारियों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। व्यक्ति की आयु करीब 48-50 वर्ष है और उस ने ग्रे रंग की पैंट, सफेद धारीदार कमीज और धारीदार स्वेटर पहना हुआ है। पुलिस द्वारा शव को गाड़ी में रखकर आस-पास के गांवों में शिनाख्त के लिए ले जाया गया। पहचान न हो पाने के कारण, शव को सरकारी अस्पताल, मुकेरियां के शव गृह में 72 घंटों के लिए पहचान हेतु रखा गया है।

