अबोहर में पंजाब पुलिस के कर्मचारी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हुई सख्त कार्रवाई
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 01:16 PM (IST)
फाजिल्का (सुनील नागपाल): अबोहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि 112 हेल्पलाइन की गाड़ी में बैठे एक पुलिसकर्मी द्वारा मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से नशा खरीदा गया हैं। इस पर फाजिल्का के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए उक्त पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया और केस भी दर्ज कर लिया गया है।
अबोहर के एस.पी. अशवंत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि यह वीडियो चार से पांच दिन पुराना है। अबोहर के सिटी थाना एक के इलाके की 112 हेल्पलाइन की गाड़ी पर लोकल रैंक ASI पलविंदर सिंह तैनात है, जिसने अपने दो साथियों को फोन पर बुलाया और उनसे 500 रुपये में नशीली चीज हासिल की। इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिसकर्मी सहित उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया कि नशे के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

