Punjab: कल बिजली रहेगी गुल, दर्जन भर इलाके में लगेगा लंबा Powercut

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 12:45 AM (IST)

नूरपुरबेदी (भंडारी): पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड, उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) इंजीनियर अखिलेश कुमार के हवाले से जारी किए गए एक बयान में विभाग के जे.ई. रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. गांव बस्सी के फीडर का निर्धारित मुरम्मत कार्य किए जाने के चलते इसके अंतर्गत आने वाले गांव चैहिड़ माजरा, बड़वा, लालपुर, मीरपुर, भटोली, ससकौर, खेड़ी, रौली, झिंजड़ी, मूसापुर, बस्सी, चनौली, शाहपुर बेला, कूंभेवाल तथा सेखपुर आदि गांवों की कृषि मोटरों की बिजली आपूर्ति 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखी जाएगी।

होशियारपुर में भी बिजली कट

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (राकेश, पंडित) : शहरी उपमंडल और टांडा उड़मुड़ के पावर विभाग ने 5 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रहने की जानकारी दी है। होशियारपुर में सहायक इंजीनियर बलदेव राज ने बताया कि 66 के.वी. सब-स्टेशन, माल रोड पर लगे 12.5 एम.बी.ए. की क्षमता बढ़ाकर 20 एम.बी.ए. करने के लिए 5 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण माल रोड, कृष्ण नगर, कोर्ट रोड, हरी नगर, बालकृष्ण रोड, रेलवे रोड, प्रेमगढ़, कच्चा टोबा, रेड रोड, बकीलां बाजार, आर्य नगर, प्रहलाद नगर, कमेटी बाजार, बहादुरपुर, चांद नगर, धोबी घाट रोड, डी.सी. रोड, जोधामल रोड, माहिलपुर अड्डा, सैफरन सिटी, एकता एन्क्लेव, रविदास नगर, आकाश कॉलोनी, बसंत नगर, बसेरा एनक्लेव, प्रीत नगर और चंडीगढ़ रोड की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इसी तरह, टांडा उड़मुड़ में असिस्टैंट इंजीनियर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को भोगपुर 132 के.वी. सब-स्टेशन से चलने वाले 66 के.वी. सब-स्टेशन कंधाला जट्टां की सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सभी फीडर और इससे चलने वाली मोटरें बंद रहेंगी। उन्होंने कंज्यूमर्स से सहयोग की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News