मनीला में पंजाबी युवक की ह/त्या, सरेआम मारी गोली
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 12:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब के युवक की मनीला में गोलियां मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के रणजीत सिंह की 8 मई को मनीला में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
खबर मिली है कि वह फाइनेंस का काम करता था। वह पैसों की रिकवरी के लिए जा रहा था कि मोटरसाइकिल पर आए 2 हमलावरों द्वारा उस पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां चलाई गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी कुछ लोगों से बहस हुई थी जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। रणजीत अपनी पत्नी, 2 छोटे बच्चों और बड़े भाई के साथ मनीला में रहता था।
रणजीत सिंह की मौत की खबर जैसे ही फिरोजपुर के गांव दौलतपुरा पहुंची तो वहां लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

