ट्रेन यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब सीट पर मिलेगा Zomato-Swiggy का खाना

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 06:50 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा) :  रेलयात्रियों की यात्रा को ओर अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए रेल विभाग ने ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से यात्रियों को उनकी सीटों पर ही जोमैटो, स्वीगी इत्यादि कंपनियों से भोजन उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू कर दी है। मंडल के सीनीयर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि कोई भी यात्री अपने पीएनआर नंबर के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवा का लाभ उठा सकता है और जेमैटो, स्वीगी एवं अन्य कंपनियों की सेवा प्राप्त कर सकता है। मंडल केे लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट और अमृतसर स्टेशनों पर रेल विभाग ने यह सुविधा आरंभ कर दी है। रेलवन ऐप में भी रेल विभाग ने इस सेवा को शामिल कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News