भाजपा में शामिल होने वाले सुनील जाखड़ को राजा वड़िंग ने दी चुनौती

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 03:27 PM (IST)

बरनाला: कोई भी बड़ा नेता नहीं पंजाब के सभी बड़े नेताओं को तो जनता ने करारी हार दी है। उक्त शब्द पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने बरनाला में कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह जो अपने आप को एक बड़ा नेता कहता था और वह भी कहता था कि मेरे साथ ही कांग्रेस पार्टी है, उसे इस विधानसभा के चुनावों में भारी हार का सामना करना पड़ा। 

सुनील जाखड़ पर हमला करते उन्होंने कहा कि वह कौन सा पद है जो कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नहीं दिया। वह विधान सभा चुनाव हार गए थे, फिर भी उन्हें लोकसभा की टिकट दी गई और सांसद बनाया। पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया। फिर भी वह गद्दारी करके भाजपा में चले गए, यदि उनमें हिम्मत है तो वह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर कहीं से भी जीत कर दिखाएं। यदि वह पंजाब में से कहीं भी चुनाव लड़ते हैं तो  मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। वह पंजाब में तो चुनाव नहीं जीत सकते।

उन्होंने बड़े नेताओं पर व्यंग्य कसते कहा यदि इन नेताओं ने पार्टी छोड़ी तो ही मेरा नंबर आया और मैं कांग्रेस प्रधान बना। अब कांग्रेस में आम वर्करों की पूछ होगी। नगर कौंसिल बरनाला की अध्यक्षता बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार की तरफ से धक्केशाही की जाती है तो हम चुप नहीं रहेंगे। किसी भी धक्केशाही को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। कैप्टन  की तरफ से उन्हें मंत्री न बनाने का दर्द भी उन्होंने बयान किया और कहा कि मनप्रीत सिंह बादल को तो मंत्री बना दिया था जो कि पहले 47 हज़ार वोटों पर हार गए थे  लेकिन मुझे मंत्री नहीं बनाया गया। वहीं संगरूर लोकसभा की उप चुनाव संबंधित उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां से ज़रूर जीत हासिल करेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News