पहली पत्नी के भाइयों ने किया जीजा की दूसरी पत्नी से Rape, अढाई घंटे तक भटकता रहा इधर-उधर

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 02:25 PM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत): मीरपुर में रहते मुस्लिम परिवार ने घर में जबरन घुसकर विवाहिता से उसकी पहली पत्नी के भाइयों की तरफ से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुबाकिरपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते पीड़ित महिला के पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मीरपुर में अपनी दूसरी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। उसकी पहली पत्नी 4 बच्चों के साथ यू.पी. में रहती है। पहली पत्नी की रजामंदी से उसने 2 साल पहले दूसरा विवाह करवाया था।

विवाह के बाद पहली पत्नी के भाई उसकी दूसरी पत्नी के साथ रंजिश रखने लगे और उसे जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़ित महिला के पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसके दो साले अपने 3 साथियों के साथ उसके घर के बाहर आए और दोनों साले घर में दाखिल हो गए और चाकू की नोक पर उसकी पत्नी के साथ बलात्कार कर फरार हो गए।

उक्त व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अढाई घंटे पत्नी को लेकर इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। शाम को डाक्टरों ने मामले की जानकारी थाने में दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मुबारिकपुर पुलिस चौंकी इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने कहा कि उक्त मामले में महिला पुलिस कर्मी ब्यान दर्ज करेगी। मुबारिकपुर पुलिस चौंकी में कोई महिला पुलिस कर्मी तैनात नहीं है, जिस कारण दूसरे थाने से महिला कर्मियों को बुलाना पड़ता है। उन्होंने कहा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News